
मऊगंज में आयोजित हुआ सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम कार्यक्रम
कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों एवं विद्यार्थियों ने किया सूर्य नमस्कार
मऊगंज विशाल समाचार. मऊगंज में जिला स्तरीय सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शासकीय केदारनाथ महाविद्यालय के मैदान में कलेक्टर संजय कुमार जैन सहित जनप्रतिनिधियों अधिकारियों एवं विद्यार्थियों ने समवेत सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम की विभिन्न विधाएँ की।
इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि सूर्य नमस्कार को दैनिक दिनचर्या में शामिल किये जाने से तन-मन स्वस्थ्य व प्रसन्न रहता है। प्रात: काल किये गये प्राणायाम, योगाशन से दिनभर शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया सूर्य नमस्कार व प्राणायाम अवश्य करें तथा एकग्र चित्र होकर अध्ययन करें और सफलता प्राप्त करें। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष बृजवासी पटेल, एसडीएम राजेश मेहता सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी एवं आमजन व विद्यार्थी उपस्थित रहे।



