अल्प विराम परिचय कार्यशाला में शामिल होने वाले
अधिकारियों, कर्मचारियों की जानकारी दें – कलेक्टर
मऊगंज विशाल समाचार: आनंद विभाग द्वारा अल्प विराम परिचय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर संजय कुमार जैन ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि कार्यशाला में शामिल होने वाले प्रतिभागियों की जानकारी नोडल अधिकारी को 13 जनवरी तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दें। उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह कम से कम दो कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे जिनमें विभाग प्रमुख अपने अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों की सूची उपलब्ध करायें। कार्यशाला के लिये नोडल अधिकारी अजय चतुर्वेदी को नियुक्त किया गया है



