Uncategorized

साफ पेयजल के लिए जिले में चलाया जा रहा है जल सुरक्षा-जल संरक्षण अभियान

साफ पेयजल के लिए जिले में चलाया जा रहा है जल सुरक्षा-जल संरक्षण अभियान

जल सुनवाई में लीकेज सुधार की शिकायत पर कराई गई मरम्मत व सफाई

 

मऊगंज विशाल समाचार. आमजनता को साफ और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में जल सुरक्षा-जल संरक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर मंगलवार को आयोजित होने वाली जल सुनवाई शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में की गई। इस दौरान पेयजल स्रोतों, पाइपलाइन में लीकेज सुधार के संबंध में प्राप्त आवेदनों का पंजी में संधारण कर कार्यवाही किए जाने हेतु संबंधितों को प्रेषित किया गया। मऊगंज में जल सुनवाई के दौरान वार्ड क्रमांक 8 सुंदरपुरवा के रहवासियों ने दिनेश शुक्ला-रमेश पाण्डेय के घर के पास सीवर का पानी सड़क से होकर खाली प्लाटों में भरने से घरों की बोरिंग से दूषित पानी निकलने की शिकायत की। नगर परिषद के सीएमओ को समुचित कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया। नईगढ़ी नगर परिषद में वार्ड क्रमांक 15 निवासी रमाशंकर सोनी ने सप्लाई के पाइपलाइन में लीकेज की शिकायत की जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए लीकेज की मरम्मत कराकर पाइपलाइन के आसपास सफाई का कार्य कराया गया तथा जल के नमूने परीक्षण हेतु एकत्र किए गए। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक दो निवासी बाल्मीकि पटेल के हैण्डपंप लीकेज की शिकायत पर सुधार का कार्य कराया गया। जल सुनवाई में नईगढ़ी अंतर्गत ग्राम चपगवां निवासी एचएन सिंह ने ग्राम पंचायत पुरैनी में आंगनवाड़ी केन्द्र के पास हैण्डपंप धस जाने के कारण क्षतिग्रस्त होने की शिकायत की तथा नवीन हैण्डपंप खनन का आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन पर कार्यवाही करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button