Uncategorized

सीतामढ़ी में VHSND, JAS, PMSMA एवं फाइलेरिया नियंत्रण पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

सीतामढ़ी में VHSND, JAS, PMSMA एवं फाइलेरिया नियंत्रण पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

सीतामढ़ी विशाल समाचार: सिविल सर्जन सीतामढ़ी डॉ. अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में VHSND (Village Health, Sanitation and Nutrition Day) सत्रों में सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने एवं समुदाय को अधिकतम लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सभी प्रखण्डों के MOIC, BHM एवं BCM का एकदिवसीय प्रशिक्षण GNM स्कूल, सीतामढ़ी में आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण में DPM असित रंजन, DM&E संतोष कुमार, DPC दिनेश कुमार, सहयोगी संस्था पीरामल फाउंडेशन के जिला प्रबंधक प्रभाकर कुमार, कार्यक्रम लीड बिकेश कुमार, दुर्गा प्रसाद, रोहित कुमार और यूनिसेफ के SMC अभिषेक कुमार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में VHSND सत्रों के प्रभावी आयोजन, सेवाओं की गुणवत्ता, माइक्रो-प्लानिंग, मॉनिटरिंग एवं रिपोर्टिंग प्रणाली पर चर्चा की गई। सभी HWC पर JAS (जन आरोग्य समिति) का खाता खुलवाने और मासिक बैठक नियमित आयोजित करने के निर्देश दिए गए।

सिविल सर्जन ने PMSMA कार्यक्रम को हर माह 9, 15 और 21 तारीख को सभी स्वास्थ्य संस्थानों और चयनित 10 APHC पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान और उचित उपचार किया जा सके।

साथ ही फाइलेरिया नियंत्रण के लिए 10 फरवरी 2026 से प्रस्तावित “सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम” को सफल बनाने हेतु सभी तैयारियाँ पूरी करने पर बल दिया गया। अधिकारियों ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रखण्ड और संस्थान स्तर पर बेहतर समन्वय और सतत निगरानी आवश्यक बताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button