इटावा

छात्र नागरिक स्वास्थ्य एवं कोचिंग सेंटरों की निगरानी समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न

छात्र नागरिक स्वास्थ्य एवं कोचिंग सेंटरों की निगरानी समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न

विशाल समाचार संवाददाता 

इटावा में जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में छात्र नागरिक स्वास्थ्य एवं कोचिंग सेंटरों की निगरानी समिति की बैठक आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी महोदय ने निर्देश दिए कि जिले के समस्त कोचिंग सेंटरों का नवीनीकरण एवं निरीक्षण कराया जाए। उन्होंने कहा कि समिति का कार्य और दायित्व उच्चतम न्यायालय में योजित CRI. A No. 3177/2025 सुकदेब साहा बनाम आंध्र प्रदेश राज्य एवं अन्य में पारित आदेश दिनांक 25 जुलाई 2025 के अनुपालन में होगा।

समिति के मुख्य दायित्व:

जिला स्तर पर विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, कोचिंग सेंटर और छात्रावासों में UMMEED गाइडलाइन, MANODARPAN पहल और राष्ट्रीय आत्महत्या रोकथाम रणनीति का पालन सुनिश्चित करना।

कोचिंग सेंटरों के पंजीकरण/नवीनीकरण के लिए आवेदनों की जांच करना।

यह सत्यापित करना कि प्रत्येक कोचिंग सेंटर और छात्रावास में मानसिक स्वास्थ्य नीतियां, परामर्शदाता नियुक्तियां, सुरक्षा उपाय, tamper-proof ceiling fans, पर्याप्त स्वच्छता और अग्नि सुरक्षा उपलब्ध हैं।

दिव्यांगजन छात्रों के लिए दिव्यांगजन हितैषी मानक लागू करना, जैसा कि शहरी विकास मंत्रालय, भारत सरकार के हार्मोनाइज्ड गाइडलाइन्स 2020 में प्रावधानित है।

प्रत्येक पंजीकृत कोचिंग सेंटर और आवासीय शिक्षण संस्थानों का वार्षिक निरीक्षण और शिकायत प्राप्त होने पर औचक निरीक्षण सुनिश्चित करना।

बैठक के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल, श्री श्रीनिवास यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button