इटावा

अवैध खनन करते पकड़े गए तीन ट्रैक्टर, 3 लाख 30 हजार रुपये का जुर्माना वसूला

अवैध खनन करते पकड़े गए तीन ट्रैक्टर, 3 लाख 30 हजार रुपये का जुर्माना वसूला

जसवंत नगर | इटावा :विशाल समाचार

जसवंत नगर सामाजिक वानिकी विभाग, बरिया रेंज द्वारा वन क्षेत्र से अवैध रूप से मिट्टी का खनन एवं परिवहन किए जाने के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टरों को जब्त कर 3 लाख 30 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है।

वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि सफाई हवाई पट्टी रोड पर नियमित गश्त के दौरान तीन ट्रैक्टरों को प्रतिबंधित वन क्षेत्र की मिट्टी लादकर ले जाते हुए पकड़ा गया। जांच में पुष्टि हुई कि मिट्टी अवैध रूप से निकाली गई थी और बिक्री के उद्देश्य से परिवहन की जा रही थी।

मामले में संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया तथा तीनों ट्रैक्टरों को चालान कर विधिवत सीज किया गया है। जब्त वाहनों को विभागीय अभिरक्षा में रखा गया है।

इसके अतिरिक्त जसोहन क्षेत्र में एक अन्य ट्रैक्टर को रोका गया। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि उक्त ट्रैक्टर से लाई जा रही मिट्टी वन क्षेत्र से बाहर निकल चुकी थी। इस प्रकरण में विभागीय स्तर पर जांच जारी है और जांच पूर्ण होने के उपरांत नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वन विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध विभाग की जीरो टॉलरेंस नीति है। अवैध खनन से पर्यावरण संतुलन बिगड़ता है तथा सरकारी संपत्ति को भारी क्षति पहुंचती है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार का दबाव, सिफारिश या समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विशाल समाचार की सक्रियता से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित

इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिलने पर विशाल समाचार के संवाददाता वन विभाग के क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंचे। मौके पर कुछ स्थानीय मीडिया कर्मियों द्वारा मामले को दबाने के प्रयास किए जाने की स्थिति देखी गई। संवाददाता की मौजूदगी के बाद विभाग ने नियमों के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए ट्रैक्टरों को जब्त, चालान कर सीज किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button