बिहार

समृद्धि यात्रा की सफलता सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी ने तैयारियों का लिया जायजा

समृद्धि यात्रा की सफलता सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी ने तैयारियों का लिया जायजा

 

संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

विशाल समाचार संवाददाता 

माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के सीतामढ़ी जिला भ्रमण अंतर्गत प्रस्तावित समृद्धि यात्रा के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के मद्देनजर आज जिलाधिकारी श्री रिची पांडे द्वारा बेलसंड प्रखंड अंतर्गत चंदौली पुल एवं चंदौली हाई स्कूल का स्थल निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने यात्रा से जुड़ी तैयारियों की वस्तुस्थिति का जायजा लिया तथा आयोजन से संबंधित विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने मंच, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग, आपातकालीन सेवाओं ,सभा स्थल की तैयारी,विकासात्मक स्टॉल का निर्माण सहित आमजनों की सुविधा से जुड़े सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी तैयारियाँ समयबद्ध, समन्वित एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण की जाएँ, ताकि माननीय मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा जिले के लिए एक सफल, प्रभावी एवं ऐतिहासिक आयोजन के रूप में यादगार बन सके।

 

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्थलीय निरीक्षण के दौरान चिन्हित कमियों को अविलंब दूर किया जाए तथा कार्यों की वास्तविक प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

 

उन्होंने यह भी कहा कि समृद्धि यात्रा के माध्यम से सरकार की योजनाओं एवं विकास कार्यों को आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुँचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त श्री संदीप कुमार, अपर समाहर्ता श्री संजीव कुमार सहित सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button