शिक्षारीवा

गणतंत्र दिवस की संध्या पर होगा भारत पर्व का आयोजन

गणतंत्र दिवस की संध्या पर होगा भारत पर्व का आयोजन

भारत पर्व में होगा देशभक्ति से ओत-प्रोत कवि सम्मेलन

 

रीवा विशाल समाचार. गणतंत्र दिवस की संध्या पर टाउनहाल रीवा में भारत पर्व का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। भारत पर्व में कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि कवि सम्मेलन का संचालन डॉ सुरेश श्रीवास्तव सौरभ करेंगे। कवि सम्मेलन में श्रीमती मधु जैन माधवी, श्री रामकृष्ण द्विवेदी, श्री शानूराज बेखौफ तथा श्री रघुवीर तिवारी योगी का काव्य पाठ होगा। इन कवियों को स्वराज संस्थान संचालनालय संस्कृति विभाग के भारत पर्व कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई है। कलेक्टर ने बताया कि भारत पर्व के आयोजन के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। कलेक्टर ने कहा है कि नोडल अधिकारी शासन के निर्देशों के अनुरूप भारत पर्व का आयोजन कराएं। भारत पर्व में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, समाजसेवी, लेखक, साहित्यकार, कलाकार एवं गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित करें। संस्कृति विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए तैनात सदस्यों के दल के ठहरने, भोजन आदि की समुचित व्यवस्था करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button