मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन रीवा में 23 जनवरी को
रीवा विशाल समाचार: शासन द्वारा गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह और निकाह योजना संचालित की गई है। योजना के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन कर पात्र हितग्राहियों की विवाह योग्य कन्याओं का विवाह सम्पन्न कराया जाता है और उन्हें आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है। योजना के तहत जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह और निकाह सम्मेलन 23 जनवरी को आयोजित किया जा रहा है। समारोह शासकीय उमावि मार्तण्ड क्रमांक तीन के मैदान में दोपहर 12.30 बजे से आयोजित होगा। समारोह के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल होंगे तथा अध्यक्षता सांसद श्री जनार्दन मिश्र करेंगे। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक गुढ़ श्री नागेन्द्र सिंह, विधायक सिरमौर श्री दिव्यराज सिंह, विधायक सेमरिया श्री अभय मिश्र, विधायक त्योंथर श्री सिद्धार्थ तिवारी, विधायक मनगवां श्री नरेन्द्र प्रजापति, महापौर नगर निगम रीवा श्री अजय मिश्र तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होकर नवयुगलों को आशीर्वाद देंगे।
