एमआइटी डब्ल्यूपीयू में ‘मराठी भाषा और बोली’ पर सिंपोजियम २४ जनवरी को
पुणे, विशाल समाचार: मराठी भाषा संवर्धन पखवडे के मौके पर, महाराष्ट्र सरकार के मराठी भाषा विभाग, महाराष्ट्र राज्य मराठी विश्वकोष निर्माण बोर्ड और एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ एजुकेशन ने मराठी भाषा और बोली पर सिंपोजियम का आयोजन किया है. यह कार्यक्रम शनिवार २४ जनवरी की दोपहर ३ बजे होगा कोथरुड स्थित डब्ल्यूपीयू के ज्ञानेश्वर सभागार में होगा. यह जानकारी डब्ल्यूपीयू के स्कूल ऑफ एजुकेशन विभाग ने दी है.
यह सिंपोजियम एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के संस्थापक अध्यक्ष विश्वधर्मी प्रो.डॉ. विश्वनाथ दा. कराड और कार्याध्यक्ष डॉ. राहुल विश्वनाथ कराड के मार्गदर्शन में होने जा रहा है. सिंपोजियम में सुशील धसकटे भाषा, बोली और हम विषय पर, उद्धव धुमाले भाषा, बोली और अखबार और धनंजय भावलेकर भाषा, बोली और फिल्म विषय पर अपने विचार रखेंगे.
महाराष्ट्र राज्य मराठी विश्वकोष निर्मिती बोर्ड के सचिव डॉ. शामकांत देवरे और डब्ल्यूपीयू के कुलपति डॉ. आर.एम.चिटणीस तथा स्कूल ऑफ लिबरल आर्टस के डीन डॉ. विशाल घुले बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. स्कूल ऑफ एजुकेशन की प्रिंसिपल डॉ. शालिनी टोणपे अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहेंगी.
प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर महाराष्ट्र स्टेट मराठी विश्वकोष निर्मिती बोर्ड के एडिटोरियल असिस्टेंट सागर शंकर और डब्ल्यूपीयू के स्कूल ऑफ एजुकेशन के असिस्टेंट प्रोफेसर प्रो. प्रिया काले है.

