रीवाशिक्षा

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के लिए अधिकारी तैनात

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के लिए अधिकारी तैनात

 

रीवा विशाल समाचार. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शासकीय कन्या महाविद्यालय रीवा में आयोजित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास नयन सिंह को सम्पूर्ण कार्यक्रम का नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्हें सहयोग देने के लिए प्राध्यापक कन्या महाविद्यालय देवाशीष बनर्जी को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। कार्यक्रम में नए मतदाताओं को ईपिक कार्ड वितरण की जिम्मेदारी एसडीएम हुजूर डॉ अनुराग तिवारी को दी गई है। तहसीलदार हुजूर शिवशंकर शुक्ला को आमंत्रण पत्रों के वितरण एवं कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई है। प्राचार्य शासकीय कन्या महाविद्यालय श्रीमती विभा श्रीवास्तव द्वारा कार्यक्रम स्थल में मंच व्यवस्था, दीप प्रज्ज्वलन तथा अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी। कार्यक्रम के संचालन के लिए प्राध्यापक डॉ अमरजीत सिंह को तैनात किया गया है। कार्यक्रम स्थल में साफ-सफाई, पेयजल आदि की व्यवस्था प्रभारी आयुक्त नगर निगम मेहताब सिंह गुर्जर को दी गई है। कलेक्टर ने कार्यक्रम से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को तैनात किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button