मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन रीवा में आज
रीवा विशाल समाचार. शासन द्वारा गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह और निकाह योजना संचालित की गई है। योजना के तहत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन कर पात्र हितग्राहियों की विवाह योग्य कन्याओं का विवाह सम्पन्न कराया जाता है और उन्हें आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है। योजना के तहत जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह और निकाह सम्मेलन 23 जनवरी को आयोजित किया जा रहा है। समारोह शासकीय उमावि मार्तण्ड क्रमांक तीन के मैदान में दोपहर 12.30 बजे से आयोजित होगा।


