
इटावा: बाबा साहब अम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना के तहत साक्षात्कार 3 फरवरी को
इटावा, विशाल समाचार—जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद ने जानकारी दी है कि वर्ष 2025-26 में “बाबा साहब अम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजनान्तर्गत” जनपद इटावा के विकास खण्ड कार्यालयों पर स्वरोजगार हेतु जिन अभ्यर्थियों ने ऋण आवेदन पत्र जमा किए हैं, उन्हें जिलाधिकारी इटावा की अध्यक्षता में गठित समिति के समक्ष साक्षात्कार हेतु आमंत्रित किया गया है।
साक्षात्कार दिनांक 03 फरवरी 2026 को पूर्वान्ह 11:00 बजे मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय के VC रूम में आयोजित होगा। सभी आवेदकों से निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करने की अपील की गई है।


