23 जनवरी को इनडोर स्टेडियम डुमरा में होगा वसंत पंचमी उत्सव का आयोजन
सीतामढ़ी विशाल समाचार
कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन के तत्वावधान में कल 23 जनवरी को स्थानीय इनडोर स्टेडियम, डुमरा में वसंत पंचमी उत्सव का आयोजन किया जाएगा।
वसंत पंचमी उत्सव के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय द्वारा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राओं एवं संगीत शिक्षक/शिक्षिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुति की जाएगी।
उक्त अवसर पर नगर आयुक्त को कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। वहीं विधि-व्यवस्था संधारण के मद्देनजर एसडीओ एवं एसडीपीओ को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।



