सीतामढ़ी

25 जनवरी को 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस, थीम “My India, My Vote” पर होगा आयोजन

25 जनवरी को 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस, थीम “My India, My Vote” पर होगा आयोजन

सीतामढ़ी विशाल समाचार

25 जनवरी 2026 को 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस बार मतदाता दिवस पर प्रमुख थीम ” My India,My vote” है। जिला स्तर के साथ प्रखंड स्तर पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाएगा एवं इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस संदर्भ में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री रिची पांडेय के द्वारा सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों एवं जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है। 25 जनवरी को जिला स्तरीय कार्यक्रम समाहरणालय सीतामढ़ी स्थित परिचर्चा भवन में आयोजित किया किया जाएगा जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले मतदान केंद्र स्तर पदाधिकारियों के साथ दो सतायू (वृद्ध) मतदाता,दो पीडब्ल्यूडी मतदाता,दो युवा मतदाता, दो तृतीय लिंग मतदाता को सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button