सीतामढ़ी

किसान श्री उपेंद्र सिंह के खेत पहुँचे उप निदेशक (सांख्यिकी) तिरहुत प्रमंडल मुजफ्फरपुर

किसान श्री उपेंद्र सिंह के खेत पहुँचे उप निदेशक (सांख्यिकी) तिरहुत प्रमंडल मुजफ्फरपुर

फसल कटनी प्रयोग के निरीक्षण के क्रम में स्वयं हँसुआ लेकर फसल कटनी किया गया     

सीतामढ़ी विशाल समाचार संवाददाता

*बिहार राज्य फसल सहायता योजना अन्तर्गत ईख फसल की कटनी प्रयोग का निरीक्षण उप निदेशक शशि भूषण के द्वारा प्रखंड मेजरगंज के डुमरी काला पंचायत ग्राम डुमरी काला में किया गया। उप निदेशक किसानों के खेत पहुँचे। गौरतलब हो कि फसल कटाई प्रयोग उत्पादन एवं उपज दर , क्षति के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है। इसके अंतर्गत कटनी का प्रयोग संभाविक रैंडम पद्धति से निकालकर प्लॉट का चयन किया जाता है,जिसमें प्लॉट का कट साइज 05 मीटर लंबा एवं 05 मीटर चौड़ा यानी कुल 25 वर्ग मीटर में किया जाता है। 25 वर्ग मीटर में किए गए कटनी में कुल 175 किलो 000 ग्राम ईख का उपज पाया गया। जिसका प्रति हेक्टेयर 750 क्विंटल उत्पादन का आकलन हुआ इस अवसर पर शंभू मांझी जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी रणधीर कुमार, संजय कुमार, विकास कुमार कृषि समन्वयक मुकेश कुमार आनंद कुमार किसान सलाहकार उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button