
पंचायत स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की जांच, विभिन्न सुविधाओं का किया गया निरीक्षण
सीतामढ़ी विशाल समाचार
सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के त्वरित एवं प्रभावी क्रियान्वयन, उनके सतत अनुश्रवण तथा राज्य में न्याय के साथ विकास सुनिश्चित करने के साथ-साथ प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ एवं संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री रिची पांडे के निर्देश के आलोक में आज जिले के विभिन्न प्रखंडों में पंचायत स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की जांच की गई।
यह जांच जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा की गई। निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर संचालित स्वास्थ्य सुविधाएं, हर घर नल का जल योजना, प्रखंडों एवं पंचायतों में संचालित आरटीपीएस केंद्र, धान अधिप्राप्ति से संबंधित सभी बिंदुओं तथा आंगनवाड़ी केंद्रों की स्थिति का निरीक्षण किया गया।
निर्देशानुसार निरीक्षण प्रतिवेदन संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों को उपलब्ध कराया जाएगा। तत्पश्चात तीन दिनों के अंदर समेकित प्रतिवेदन जिलाधिकारी को उपलब्ध कराया जाएगा। प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर आवश्यक अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।



