सीतामढ़ी

जनवरी 2026 में सीतामढ़ी जिला खाद्यान्न डिस्पैच में राज्य स्तर पर तृतीय स्थान, 100% आपूर्ति समय पर सुनिश्चित।

जनवरी 2026 में सीतामढ़ी जिला खाद्यान्न डिस्पैच में राज्य स्तर पर तृतीय स्थान, 100% आपूर्ति समय पर सुनिश्चित।

सीतामढ़ी विशाल समाचार 

बिहार राज्य खाद्य निगम, सीतामढ़ी अन्तर्गत 13 टी०पी०डी०एस० गोदाम कार्यरत है, जिससे 17 प्रखंड के सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को खाद्यान्न की आपूर्ति की जाती है। सरकार द्वारा जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को माह के 20वी0 तिथि तक खाद्यान्न आपूर्ति करने हेतु निदेशित है, ताकि लाभूको को ससमय खाद्यान्न उपलब्ध हो सके।

 

सीतामढ़ी जिला माह जनवरी 2026 के विरूद्ध कुल 1667 डीलरों का 1667 भंडार निर्गमादेश निर्गत किया गया, जिसके विरूद्ध सभी निर्गत 1667 भंडार निर्गमादेश के विरूद्ध संबंधित विक्रेताओं को 100% खाद्यान्न का डिस्पैच परिवहन अभिकर्ता (DSD) के माध्यम से करा दिया गया है। उक्त वर्णित माह के विरूद्ध खाद्यान्न डिस्पैच में सीतामढ़ी जिला राज्य स्तर पर तीसरे स्थान आया है। खाद्यान्न डिस्पैच तेजी से होने के कारण लाभूको के बीच खाद्यान्न का वितरण ससमय होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button