इटावाशिक्षा

25 जनवरी को 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस, कार्यालयों में दिलाई जाएगी मतदाता शपथ

25 जनवरी को 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस, कार्यालयों में दिलाई जाएगी मतदाता शपथ

इटावा विशाल समाचार 

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार 25 जनवरी 2026 को 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आयोग के निर्देशों के क्रम में जनपद के समस्त कार्यालयों/विभागों में विभागाध्यक्ष द्वारा अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाई जाएगी। यह शपथ प्रातः 11:00 बजे अथवा सुविधानुसार आयोजित की जा सकती है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए मतदाता शपथ पत्र की प्रतियां भी प्रेषित की गई हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि 25 जनवरी 2026 को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण आयोग के निर्देशानुसार मतदाता शपथ ग्रहण समारोह 24 जनवरी 2026 अथवा 23 जनवरी 2026 को भी आयोजित किया जा सकता है।

उन्होंने सभी कार्यालयाध्यक्षों से अनुरोध किया है कि निर्धारित तिथि को अपने-अपने कार्यालयों में मतदाता शपथ कार्यक्रम आयोजित कर उसकी फोटो एवं वीडियो रिकॉर्डिंग कराते हुए adeo-etw@up.nic.in पर भेजना सुनिश्चित करें, ताकि मतदाता दिवस से संबंधित सूचना मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश, लखनऊ को सॉफ्ट एवं हार्ड कॉपी में प्रेषित की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button