इटावा

आंगनबाड़ी केंद्रों पर अनुपूरक पुष्टाहार के लिए चेहरा प्रमाणीकरण अनिवार्य

आंगनबाड़ी केंद्रों पर अनुपूरक पुष्टाहार के लिए चेहरा प्रमाणीकरण अनिवार्य

इटावा, विशाल समाचार 

जिला कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मीकांत त्रिपाठी ने बताया कि जनपद की समस्त बाल विकास परियोजनाओं के अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत 0 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के अभिभावकों/माता-पिता को सूचित किया जाता है कि अब अनुपूरक पुष्टाहार का वितरण एफ.आर.एस. (Face Recognised System) के माध्यम से चेहरा प्रमाणीकरण द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर आपूर्ति किए जाने वाले अनुपूरक पुष्टाहार के वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चेहरा प्रमाणीकरण प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया गया है। अभिभावक प्रत्येक माह आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए पुष्टाहार प्राप्त करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button