पूणे

गणतंत्र दिवस पर विद्यार्थियों के लिए देशभक्ति गीतों पर सामूहिक कवायद संचलन

गणतंत्र दिवस पर विद्यार्थियों के लिए देशभक्ति गीतों पर सामूहिक कवायद संचलन

पुणे, सोहन सिंह 

राज्य शासन की मार्गदर्शक सूचनाओं के अनुसार पुणे जिले की सभी माध्यमों, प्रबंधन एवं अध्ययन मंडलों की शालाओं में गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए देशभक्ति गीतों पर सामूहिक कवायद संचलन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

“राष्ट्र प्रथम” की संकल्पना पर आधारित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वअनुशासन, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तथा शारीरिक व्यायाम की रुचि विकसित करना है। कार्यक्रम को लेकर विद्यालय स्तर पर तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं और विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल है।

विद्यालय में ध्वजारोहण के बाद लगभग एक घंटे तक देशभक्ति गीतों पर सामूहिक कवायद संचलन, संगीत कवायद एवं विभिन्न प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम सामूहिक होने के कारण उपलब्ध मैदान की क्षमता के अनुसार विद्यार्थियों को एकत्र कर आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, ग्रामीणों, अभिभावकों, शिक्षणप्रेमियों, समाजसेवियों सहित अन्य गणमान्य लोगों से उपस्थित रहने की अपील की गई है।

इस पहल से विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच मिलेगा और उनके भीतर राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान विशेष दक्षता प्राप्त विद्यार्थियों का सम्मान भी किया जाएगा। शिक्षणाधिकारी डॉ. भाऊसाहेब कारेकर ने सभी विद्यालयों से कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button