
भारत माता की जय के जयघोष के बीच पुणे में तिरंगा पूजन
‘घर-घर तिरंगा’ अभियान के तहत पुंछ ज़िले के लिए 1,000 तिरंगे रवाना
पुणे विशाल सिंह: भारत माता की जय के देशभक्ति नारों के बीच पुणे में तिरंगा पूजन का एक प्रेरणादायी कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘घर-घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत जम्मू-कश्मीर के भारत–पाक सीमा पर स्थित पुंछ ज़िले में 9 मराठा रेजिमेंट की ओर से 1,000 तिरंगों का वितरण किया जाएगा। ये तिरंगे पुंछ ज़िले के सीमावर्ती क्षेत्रों में घर-घर पहुंचाए जाएंगे।
इस देशभक्ति अभियान के लिए हम पुणेकर संस्था की पहल से तिरंगे भेजने का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जांभूळवाड़ी स्थित विवा सरोवर परिवार की ओर से दत्त मंदिर में इन तिरंगों का विधिवत पूजन किया गया।
इस प्रेरणादायी देशसेवा अभियान की खास बात यह रही कि इसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। देशप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए महिलाओं ने इस अभियान में सक्रिय सहभागिता दर्ज की।
इस पहल से देश के प्रति गर्व की भावना और अधिक मजबूत हुई है तथा सीमा पर तैनात जवानों को इससे निश्चित रूप से प्रेरणा मिलेगी, ऐसा उपस्थित महिलाओं ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर विवा सरोवर सोसायटी महिला भजनी मंडल की प्रेरणा मिसाळ, सोनिया इथापे, अंजली काळबांडे, मिटी मोहंती, राधिका कुरळे, वनिता डोंगरे सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।



