
प्रभारी मंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
प्रभारी मंत्री ध्वजारोहण करके लेगें परेड की सलामी
रीवा विशाल सम: . रीवा में गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल मंत्री ग्रामीण विकास एवं श्रम 26 जनवरी को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रभारी मंत्री सुबह 8.58 बजे एसएएफ मैदान पहुंचकर गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रभारी मंत्री सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करके परेड की सलामी लेंगे। प्रभारी मंत्री गणतंत्र दिवस समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा वीर नारियों का सम्मान करेंगे। प्रभारी मंत्री समारोह के समापन के बाद सुबह 11 बजे एसएएफ मैदान से प्रस्थान कर 11.15 बजे शासकीय उमावि बदराव पहुंचकर गणतंत्र दिवस पर आयोजित विशेष मध्यान्ह भोजन में शामिल होंगे। प्रभारी मंत्री दोपहर 12 बजे बदराव विद्यालय से प्रस्थान कर रीवा एयरपोर्ट पहुंचेगे। प्रभारी मंत्री दोपहर 1.30 बजे वायुयान से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
