उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर राज्यपाल ने व्यक्त किया गहरा शोक
मुंबई विशाल समाचार संवाददाता
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान दुर्घटना में हुए निधन पर महाराष्ट्र एवं गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने अपने शोक संदेश में कहा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में हुए असामयिक निधन से उन्हें अत्यंत दुःख हुआ है। उन्होंने प्रार्थना की कि ईश्वर दिवंगत अजित पवार की आत्मा को सद्गति प्रदान करें तथा पवार परिवार, उनके सहयोगियों और असंख्य समर्थकों को इस दुखद समय को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य दें।



