उत्तर प्रदेशरीवा

इटावा: समाज कल्याण विभाग के छात्रावासों में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

इटावा: समाज कल्याण विभाग के छात्रावासों में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

इटावा, विशाल समाचार संवाददाता 

जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती संध्या रानी बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 जनवरी 2026 को जनपद इटावा में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासों में गणतंत्र दिवस जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में भव्य, उत्साहपूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

राजकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास आगरा रोड, सदर एवं सराय दयानत में माननीय पूर्व सांसद श्री प्रेमदास कठेरिया द्वारा ध्वजारोहण किया गया। वहीं राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास नगला खादर एवं मोळी (भरथना) में क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्तियों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

मुख्य अतिथियों द्वारा छात्रों को संबोधित करते हुए देशभक्ति, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया गया, जिससे विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन हुआ। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती संध्या रानी बघेल ने गणतंत्र दिवस की शपथ छात्रों, अधीक्षकों एवं उपस्थित समस्त लोगों को दिलाई।

कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री श्री असीम अरुण जी (स्वतंत्र प्रभार, समाज कल्याण) द्वारा श्रमदान अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रावासों के निर्माण एवं सुधार कार्यों की जानकारी भी दी गई।

मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button