
जीएस ग्लोबल अकादमी में छात्रों ने किया विश्व स्तर के विश्वविद्यालयों से सीधा संवाद, 500 से अधिक छात्रों ने विदेश शिक्षा के लिए की पंजीकरण
रिपोर्ट: विशाल समाचार संवाददाता
स्थान पुणे महाराष्ट्र
दिनांक:31 जनवरी 2026
पुणे: विदेश में उच्च शिक्षा के लिए मार्गदर्शन देने वाली जीएस ग्लोबल अकादमी द्वारा आयोजित कार्यक्रम को छात्रों का उत्स्फूर्त समर्थन मिला। भांडारकर रोड स्थित अकादमी के कैंपस में आयोजित इस कार्यक्रम में विश्व स्तरीय विभिन्न विश्वविद्यालयों के साथ सीधा संवाद और प्रवेश अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर विदेशी उच्च शिक्षा के लिए 500 से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया। कार्यक्रम सभी के लिए निःशुल्क था।
कार्यक्रम में विभिन्न अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने वहां के कोर्स, प्रवेश प्रक्रिया, छात्रवृत्ति और विदेश में करियर अवसरों के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी दी। पुणे के छात्रों में विदेश शिक्षा को लेकर बढ़ती जिज्ञासा इस कार्यक्रम के माध्यम से स्पष्ट रूप से देखी गई। इस पहल से जीएस ग्लोबल अकादमी का विश्वविद्यालयों के साथ नेटवर्क और मजबूत हुआ और छात्रों को प्रत्यक्ष और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया।
अकादमी के संस्थापक गणेश शिरसाठ ने कहा, “जीएस ग्लोबल अकादमी में विदेश शिक्षा के लिए सभी प्रकार की सेवाएं और मार्गदर्शन उपलब्ध हैं। यहां ‘IELTS’, ‘TOEFL’, ‘GRE’, ‘GMAT’, ‘SAT’ और ‘PTE’ जैसी अंतरराष्ट्रीय परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। सुसज्जित कंप्यूटर लैब, मॉक टेस्ट, पुस्तकालय और स्वतंत्र अध्ययन कक्ष उपलब्ध हैं। साथ ही, जर्मन, फ्रेंच, जापानी



