बिहारसीतामढ़ी

डीएम और एसपी के द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा से संबंधित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया गया निरीक्षण।

 

डीएम और एसपी के द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा से संबंधित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया गया निरीक्षण।

 

इंटरमीडिएट परीक्षा— 2026 का आयोजन जिले में कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण ढंग से जारी।

रिपोर्ट :विशाल समाचार संवाददाता

स्थान: सीतामढ़ी,बिहार

दिनांक: 03 फरवरी 2026

जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा– 2026 का आयोजन कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक किया जा रहा है।

जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय के निर्देशों के आलोक में परीक्षा संचालन से जुड़े सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों एवं संबंधित कर्मियों द्वारा पूरी सतर्कता एवं प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया जा रहा है।

परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं अनुशासन सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा सघन निगरानी व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी स्वयं परीक्षा व्यवस्था पर सतत निगरानी रख रहे हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा कदाचार की संभावना को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।

 

इसी क्रम में आज जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित रंजन द्वारा जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा संचालन की स्थिति का जायजा लिया गया। भ्रमण के दौरान राजकीय मध्य विद्यालय सिमरा, आदर्श मध्य विद्यालय मुरादपुर, राजकीय मध्य विद्यालय गीता भवन, डुमरा, राम सकल सिंह साइंस कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान डीएम एवं एसपी द्वारा केंद्रों पर उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था,परीक्षार्थियों की उपस्थिति एवं अनुशासन की स्थिति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि परीक्षा के दौरान सभी नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाए।

जिला प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि कदाचार में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध विधि सम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी। शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा आयोजन के लिए प्रशासन पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button