इटावा में 09 से 14 फरवरी तक मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षाएं
146 छात्र-छात्राएं शामिल, मदरसा अरबिया कुरानिया को परीक्षा केंद्र बनाया गया
रिपोर्ट विशाल समाचार संवाददाता
स्थान: इटावा,उत्तर प्रदेश
इटावा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि रजिस्ट्रार/निरीक्षक उ०प्र० मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ के पत्रांक-2413/म०शि०प०/2025-26 दिनांक 02.01.2026 के अनुसार उ०प्र० मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित मुंशी/मौलवी (सेकेण्ड्री फारसी एवं अरबी) और आलिम (सीनियर फारसी एवं अरबी) परीक्षा वर्ष-2026 का आयोजन 09 फरवरी से 14 फरवरी 2026 के मध्य किया जाएगा।
जनपद इटावा में मदरसा अरबिया कुरानिया, कटरा शाहब खां को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस परीक्षा में मुंशी/मौलवी (सेकेण्ड्री) के 100 और आलिम (सीनियर सेकेण्डरी) के 46 छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे। परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र संबंधित मदरसों की लॉगिन आईडी पर उपलब्ध कर दिए गए हैं।
परीक्षा समय:मुंशी/मौलवी (सेकेण्ड्री फारसी एवं अरबी): प्रातः 08:00 बजे से 10:00 बजे तक
आलिम (सीनियर फारसी एवं अरबी): अपरान्ह 02:00 बजे से 05:00 बजे तक
परीक्षाओं के नकलविहीन, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित संचालन के लिए जनपद स्तर पर सचल दल, आंतरिक निरीक्षण दल और सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा मुख्यालय द्वारा CCTV/वेबकास्टिंग की निगरानी में संपन्न कराई जाएगी।
मदरसों और परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु समय सारणी परिषद के मदरसा पोर्टल पर भी उपलब्ध है।


