09 से 14 फरवरी तक मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षाएं
इटावा में 146 छात्र-छात्राएं होंगे शामिल
रिपोर्ट: विशाल समाचार संवाददाता
स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी निधि सिंह ने बताया कि रजिस्ट्रार/निरीक्षक उ०प्र० मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ के पत्रांक-2413/म०शि०प०/2025-26 दिनांक 02 जनवरी 2026 के क्रम में उ०प्र० मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ द्वारा संचालित मुंशी/मौलवी (सेकेण्ड्री फारसी एवं अरबी) तथा आलिम (सीनियर फारसी एवं अरबी) परीक्षा वर्ष-2026 का आयोजन 09 फरवरी से 14 फरवरी 2026 के मध्य किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जनपद इटावा में मदरसा अरबिया कुरानिया, कटरा शाहब खां, इटावा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस परीक्षा में मुंशी/मौलवी (सेकेण्ड्री) के 100 तथा आलिम (सीनियर सेकेण्डरी) के 46 छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे।
परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र संबंधित मदरसों की लॉगिन आईडी पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। मुंशी/मौलवी (सेकेण्ड्री फारसी एवं अरबी) की परीक्षाएं प्रथम पाली में प्रातः 08:00 बजे से 10:00 बजे तक तथा आलिम (सीनियर फारसी एवं अरबी) की परीक्षाएं द्वितीय पाली में अपरान्ह 02:00 बजे से 05:00 बजे तक संपन्न होंगी।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि परीक्षा के नकलविहीन, शांतिपूर्ण एवं शुचितापूर्ण संचालन हेतु जनपद स्तर पर सचल दल, आंतरिक निरीक्षण दल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। परीक्षाओं की निगरानी मुख्यालय स्तर से सीसीटीवी/वेबकास्टिंग के माध्यम से की जाएगी। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए समय सारणी परिषद के मदरसा पोर्टल पर भी उपलब्ध है।


