इटावा में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण
रिपोर्ट:विशाल समाचार संवाददाता
स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश
अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण किया जाएगा।
दावे और आपत्तियाँ 06.01.2026 से 06.03.2026 तक दर्ज की जाएँगी। इसके बाद गणना प्रपत्रों पर निर्णय एवं दावों-आपत्तियों का निस्तारण 27.03.2026 तक होगा। स्वास्थ्य मानक जांच 03.04.2026 तक और अंतिम प्रकाशन 10.04.2026 को होगा। 199-जसवंतनगर, 200-इटावा और 201-भरथना (अ.जा.) क्षेत्रों में बूथ अधिकारी दावे और आपत्तियाँ प्राप्त करेंगे।