10 फरवरी को होगी जनपद सिंचाई बंधु की बैठक
रिपोर्ट:विशाल समाचार संवाददाता
स्थान: इटावा, उत्तर प्रदेश
अधिशासी अभियंता, इटावा प्रखण्ड, निर्माण खंड (नि०गं०न०), इटावा द्वारा अवगत कराया गया है कि शासनादेश संख्या-126/2017/182 आई०एम०/17-27-सिं०-4-171 (डब्लयू)/16 दिनांक 21 जून 2017 के क्रम में जनपद सिंचाई बंधु की फरवरी 2026 की बैठक द्वितीय मंगलवार, दिनांक 10.02.2026 को पूर्वाह्न 11.00 बजे आयोजित की जाएगी।
यह बैठक शासन द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुसार इटावा प्रखण्ड के प्रांगण में स्थित नवीन प्रशासनिक भवन के मीटिंग हॉल में कृषकों की उपस्थिति में संपन्न होगी। बैठक की अध्यक्षता शासन द्वारा मनोनीत उपाध्यक्ष माननीय अशोक दीक्षित जी द्वारा की जाएगी।