पूणेमहाराष्ट्रराजनीति

निशिकांत दुबे का बयान ‘संवैधानिक अज्ञान और बाल-बुद्धि’ दर्शाने वाला : कांग्रेस प्रवक्ता गोपाळदादा तिवारी

निशिकांत दुबे का बयान ‘संवैधानिक अज्ञान और बाल-बुद्धि’ दर्शाने वाला : कांग्रेस प्रवक्ता गोपाळदादा तिवारी

रिपोर्ट : विशाल समाचार संवाददाता

स्थान: पुणे महाराष्ट्र

पुणे,: भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे द्वारा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को लेकर दिए गए हालिया बयान पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता गोपालदादा तिवारी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि दुबे का कथित प्रस्ताव और वक्तव्य उनके संवैधानिक ज्ञान की कमी, असूया, द्वेष तथा बालसुलभ मानसिकता को दर्शाता है।

तिवारी ने आगे कहा कि वर्ष 2014 से 2024 तक केंद्र में रहे मोदी सरकार के कार्यकाल और अनुभव को ध्यान में रखते हुए देश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को अपेक्षित समर्थन नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), आयकर विभाग तथा चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं के सहारे राजनीतिक दबाव बनाने के बावजूद भाजपा की लोकसभा में लगभग 35 प्रतिशत सीटें कम हुई हैं।

उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सीटों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिसके परिणामस्वरूप जनता ने संसद में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को सशक्त विपक्ष के रूप में स्थापित किया है। ऐसे में सांसद निशिकांत दुबे को जनमत का सम्मान करना चाहिए था।

तिवारी ने यह भी आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष की कथित पोल खुलने की आशंका के कारण लोकसभा अध्यक्ष ने राहुल गांधी को अपने पक्ष में साक्ष्य प्रस्तुत करने से रोका। साथ ही उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि सत्ता के शीर्ष नेतृत्व के प्रति चाटुकारिता करने वालों को देश के स्वतंत्रता संग्राम और लोकतांत्रिक मूल्यों की संवेदनशीलता का भान नहीं हो सकता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button