बिहारप्रशासनसीतामढ़ी

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में संचालन समिति की बैठक आयोजित

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में संचालन समिति की बैठक आयोजित

रिपोर्ट : विशाल समाचार संवाददाता

स्थान: सीतामढ़ी बिहार

महिला एवं बाल विकास निगम के अंतर्गत मिशन शक्ति एवं मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय संचालन समिति की बैठक जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य महिला सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करना तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना रहा। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि हिंसा पीड़ित महिलाओं को त्वरित एवं संवेदनशील सहायता उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि जब कोई महिला हिंसा की शिकार होती है, तो उसके बच्चों के संरक्षण, देखभाल एवं पुनर्वास की जिम्मेदारी भी प्रशासन के समक्ष एक महत्वपूर्ण चुनौती बन जाती है, जिसे समन्वित एवं बहु-क्षेत्रीय प्रयासों से संबोधित करना आवश्यक है। जिला पदाधिकारी ने महिला हेल्पलाइन नंबर 181 के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष बल देते हुए निर्देश दिया कि इसे जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायत स्तर तक फ्लेक्स, पोस्टर एवं अन्य माध्यमों से प्रभावी रूप से प्रचारित किया जाए, ताकि पीड़ित महिलाएं सहजता से अपनी शिकायत दर्ज करा सकें। साथ ही, प्राप्त शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उनके समयबद्ध निष्पादन की भी हिदायत दी गई। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि पात्र लाभुक महिलाओं को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित कर उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाया जाए। बैठक में वन स्टॉप सेंटर, क्रेच, पालना घर, सखी सदन एवं सखी निवास की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई तथा आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए गए। बताया गया कि वन स्टॉप सेंटर डुमरा स्थित नेहरू भवन के समीप संचालित है, जो हिंसा प्रभावित महिलाओं को परामर्श, कानूनी सहायता, चिकित्सीय सहयोग एवं अस्थायी आश्रय जैसी समेकित सेवाएं उपलब्ध करा रहा है।

इस अवसर पर वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला प्रोग्राम पदाधिकारी श्रीमती निशि कांत, डीपीएम इजाजूल अंसारी, केंद्र प्रशासक शबनम कुमारी, एसएमओ जावेद अख्तर, प्रथम संस्था के जिला समन्वयक सुधीर कुमार, पुलिस विभाग के प्रतिनिधि, निदेशक डीआरडीए एवं अधीक्षक मद्य निषेध उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button