रोजगार मेला 18 फरवरी को गुरू वशिष्ठ आई.टी.आई. मऊंगज में
रिपोर्ट: विशाल समाचार संवाददाता
स्थान :मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . युवा संगम कार्यक्रम के तहत कलेक्टर संजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में गुरू वशिष्ठ आईटीआई मऊगंज में 18 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रोजगार मेला आयोजित किया जायेगा। रोजगार मेले में जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस संबंध में उप संचालक रोजगार अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में 12 कंपनियों द्वारा युवाओं का चयन किया जाएगा। मेले में शामिल होने के लिए विभिन्न कंपनियों में युवक एवं युवतियों की आयु सीमा तथा शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। वेतन एवं भत्ते 10000 रुपए से 25 हजार रुपए तक निर्धारित किया गया है। वेतन एवं भत्ता विभिन्न कंपनियों में अलग-अलग देय होगा। युवाओ को अपने साथ मूल अंकसूची तथा निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति, आधार कार्ड या वोटर आईडी, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन एवं नवीनतम दो पासपोर्ट साइज के फोटो लेकर आना अनिवार्य होगा।
उप संचालक ने बताया कि रोजगार मेले में पीजी इलेक्ट्राप्लास्ट लिमि. पुणे, सीआईआई-एमसीसी गुजरात, आमधनी बजाज ऑटो लि.मि. चाकन औरंगाबाद, आमधनी धूत ट्रान्समिशन लिमि. पुणे, डी एण्ड एच सेचरॉन इंदौर, आयसर ट्रक एण्ड बस पीथमपुर धार (म.प्र.), प्रगतिशील बायोटेक प्रा.लि. रीवा, सिटी कार प्रा. लि. सतना, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेन्स कंपनी लिमि. रीवा, प्रगतिशील एग्रोटेक प्रा.लि. रीवा, एससीएन ग्लोबल प्रा. लि. दिल्ली तथा साई कॉल नेट प्रा. लि. नोयडा उत्तरप्रदेश में रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे।



