प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

कलेक्टर ने स्वास्थ्य केन्द्र बैकुण्ठपुर का किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर ने स्वास्थ्य केन्द्र बैकुण्ठपुर का किया औचक निरीक्षण

अनुपस्थित स्टाफ के विरूद्ध कार्यवाही के दिये निर्देश 

रिपोर्ट :विशाल समाचार संवाददाता

स्थान: रीवा मध्य प्रदेश

रीवा . कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने स्वास्थ्य केन्द्र बैकुंठपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये गये चिकित्सक व स्टाफ के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिये।

कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान डॉ. ओमप्रकाश पिडिहा, श्यामशरण यादव, सुजीत जायसवाल तथा अरूण तिवारी अनुपस्थित पाये गये। कलेक्टर ने उपस्थिति पंजी जप्त कराते हुए संबंधितों के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिये। अस्पताल के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पीएनसी वार्ड एवं जनरल वार्ड का निरीक्षण किया तथा मरीजों से मिलने वाली चिकित्सा सुविधा की जानकारी ली। उन्होंने अपने सामने गर्भवती महिलाओं का बीपी चेक कराया तथा उनको दिये जाने वाले टीका तथा अन्य उपचार की जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर ने मरीजों को खाना व नाश्ता न मिलने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा रसोई का निरीक्षण किया और भोजन न बनने पर संबंधितों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये। चिकित्सालय में स्टाक में पंजी से दवाईयों का मिलान न होने पर रजिस्टर जप्त कर कलेक्टर ने कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मेहताब सिंह गुर्जर तथा एसडीएम दृष्टि जायसवाल उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button