प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

फरार आरोपियों पर ईनाम

फरार आरोपियों पर ईनाम घोषित

रिपोर्ट:  विशाल समाचार संवाददाता

स्थान:  मउगंज मध्य प्रदेश

मऊगंज . पुलिस अधीक्षक मऊगंज दिलीप कुमार सोनी ने 5 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ईनाम घोषित किया है। पुलिस अधीक्षक ने थाना लौर में दर्ज आपराधिक प्रकरण के आरोपी दिलीप उर्फ गोली आदिवासी, रजनीश उर्फ रंजीत आदिवासी, गीता आदिवासी, पुष्पेन्द्र उर्फ लील्बू आदिवासी तथा नागेन्द्र सिंह सभी निवासी ग्राम डगडौआ पर ईनाम की घोषणा की है। इन आरोपियों की गिरफ्तारी अथवा गिरफ्तारी के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना देने वाले को प्रत्येक आरोपी के लिए दो हजार रुपए दिए जाएंगे। ईनाम की घोषणा पुलिस रेग्युलेशन एक्ट के प्रावधानों के तहत की गई है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मऊगंज का निर्णय अंतिम रूप से मान्य होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button