
मॉरीशस में गूंजेगा मराठी अस्मिता का वैश्विक जयघोष
अंतरराष्ट्रीय सांगीतिक-सांस्कृतिक समारोह “मोगरा फुलला” – गौरव का उत्सव
रिपोर्ट :विशाल समाचार संवाददाता
स्थान:पुणे महाराष्ट्र
पुणे : दुनियाभर में मराठी भाषी समुदाय हर वर्ष मराठी भाषा दिवस बड़े गर्व के साथ मनाता है। केंद्र सरकार द्वारा मराठी भाषा को अभिजात भाषा का दर्जा मिलने के बाद यह गर्व और भी बढ़ गया है। इसी ऐतिहासिक सम्मान को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से Mauritius में 27 फरवरी से 3 मार्च 2026 के बीच “मोगरा फुलला” नामक भव्य अंतरराष्ट्रीय सांगीतिक एवं सांस्कृतिक समारोह आयोजित किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम मॉरीशस के प्रतिष्ठित Serge Constantin Theatre में आयोजित होगा। इस संबंध में स्वान रिसर्च एंड सोशल स्टडी फाउंडेशन के अध्यक्ष शशिकांत कांबळे ने पत्रकार परिषद में जानकारी दी। इस अवसर पर प्रबोधन परिवार की सन्मिता धापटे-शिंदे, गणेश शिंदे और फाउंडेशन के सचिव प्रसादराजे भोपळे उपस्थित थे।
यह समारोह स्वान रिसर्च एंड सोशल स्टडी फाउंडेशन और प्रबोधन परिवार के संयुक्त तत्वावधान में, महाराष्ट्र शासन के सांस्कृतिक मंत्रालय तथा मॉरीशस के कला एवं सांस्कृतिक मंत्रालय के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। साथ ही मॉरीशस मराठी कल्चरल सेंटर ट्रस्ट, मॉरीशस मराठी मंडली फेडरेशन, मॉरीशस मराठी स्पीकिंग यूनियन और क्रॉसवेज इंटरनेशनल का सक्रिय सहयोग भी प्राप्त है।
वर्ष 2026 संत परंपरा के महान संत Sant Dnyaneshwar की 750वीं जयंती के रूप में मनाया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में यह पूरा समारोह उनके जीवन, दर्शन और मानवतावादी विचारों पर आधारित है। मराठी भाषा, अध्यात्म और संस्कृति का संगम प्रस्तुत करने वाला यह आयोजन एक वैश्विक मराठी उत्सव के रूप में साकार हो रहा है।
कार्यक्रम में गणेश शिंदे और सन्मिता धापटे-शिंदे की प्रस्तुति के साथ शुभांगी शिंदे द्वारा ‘मी महाराष्ट्र बोलतोय’ पर स्वगत भी प्रस्तुत किया जाएगा।
इस समारोह में मॉरीशस गणराज्य के उपराष्ट्रपति जीन रॉबर्ट इवान हंगली, कला एवं सांस्कृतिक मंत्री महेंद्र गोंदिया तथा महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्री Ashish Shelar की विशेष उपस्थिति रहने वाली है। मॉरीशस में बसे मराठी प्रवासी समुदाय को मातृभूमि की आध्यात्मिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के लिए “मोगरा फुलला” एक प्रभावी मंच साबित होगा।
प्रबोधन परिवार की सन्मिता धापटे-शिंदे ने कहा कि “मोगरा फुलला” केवल एक सांगीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मराठी अस्मिता, अध्यात्म और सांस्कृतिक विरासत का वैश्विक उत्सव है, जो दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करेगा।
प्रसादराजे भोपळे ने बताया कि इस कार्यक्रम का पहला अंतरराष्ट्रीय संस्करण मॉरीशस में आयोजित किया जा रहा है, जिसके बाद इसे Paris (फ्रांस) में भी आयोजित करने की योजना .

