पूणेअपराधमहाराष्ट्र

बार्टी की महिला शिकायत निवारण समिति हेतु “अशासकीय सदस्य” पद के लिए आवेदन आमंत्रित

बार्टी की महिला शिकायत निवारण समिति हेतुअशासकीय सदस्य” पद के लिए आवेदन आमंत्रित

रिपोर्ट: विशाल समाचार संवाददाता

स्थान :पुणे | महाराष्ट्र

पुणे डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (बार्टी), पुणे कार्यालय में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न से संरक्षण (रोकथाम, निषेध एवं निवारण) अधिनियम, 2013 के अंतर्गत महिला शिकायत समिति (Internal Complaints Committee – ICC) के गठन के संबंध में अशासकीय सदस्य के पद हेतु चयन किया जाना प्रस्तावित है।

उक्त “अशासकीय सदस्य (NGO/बाह्य सदस्य)” पद के लिए सामाजिक कार्य, महिला अधिकारों अथवा विधि संबंधी ज्ञान रखने वाली पात्र महिला अभ्यर्थियों/व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इस संबंध में विस्तृत विज्ञापन एवं निर्धारित आवेदन प्रपत्र बार्टी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट

http://barti.maharashtra.gov.in� पर उपलब्ध कराया गया है।

इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन तत्काल बार्टी कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से अथवा

est.barti2014@gmail.com ई-मेल आईडी के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं।

यह आवाहन बार्टी संस्थान की ओर से जारी किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button