मुख्य सचिव आज वीडियो कान्फ्रेंसिंग से करेंगे समीक्षा
रिपोर्ट : विशाल समाचार संवाददाता
स्थान: रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन 19 फरवरी को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर्स, कमिश्नर्स कान्फ्रेंस के एजेण्डा बिन्दुओं की समीक्षा करेंगे। बैठक दोपहर बाद 3.30 बजे आरंभ होगी। बैठक में रोजगार, उद्योग एवं निवेश, लोक सेवा प्रबंधन तथा सुशासन, ग्रामीण विकास विभाग तथा अन्य बिन्दुओं पर समीक्षा की जायेगी। कमिश्नर बीएस जामोद ने सभी संबंधित अधिकारियों को एजेण्डा बिन्दुओं की अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं।
