
इटावा में मुख्यमंत्री द्वारा किसान कल्याण कार्यक्रम का आयोजन
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा, मा0 मुख्यमंत्री जी के कर-कमलों से कृषि विभाग की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत किसान भाइयों/परिवारों को क्षतिपूर्ति सहायता राशि वितरित की गई। कार्यक्रम का लखनऊ से सीधा लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जी ने कुल 285 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति राशि वितरण बटन दबाकर किसानों को लाभान्वित किया। यह सहायता प्राकृतिक आपदाओं एवं आकस्मिक दुर्घटनाओं से प्रभावित किसानों एवं उनके परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करती है।
मुख्य अतिथि, मा0 विधायक सदर श्रीमती सरिता भदौरिया ने 08 किसान परिवारों को प्रतीकात्मक रूप से चेक वितरित किए तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 10 किसानों को लाभान्वित किया।
विधायक जी ने किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण लेने और फसल बीमा योजना से जुड़कर अपने परिश्रम की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार प्रत्येक किसान के सुख-दुख में सहभागी है और दुर्घटना में अंग क्षति होने पर ₹2.50 लाख तथा मृत्यु की स्थिति में ₹5 लाख की सहायता राशि प्रदान करती है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री सचिन यादव, मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय कुमार गौतम, अपर जिलाधिकारी श्री अभिनव रंजन श्रीवास्तव, उप कृषि निदेशक श्री आर0एन0 सिंह, जिला कृषि अधिकारी श्री ओमकार सिंह, उप जिलाधिकारी न्यायिक श्री राकेश कुमार, जिला उद्यान अधिकारी श्री श्याम सिंह सहित अन्य अधिकारी और लाभार्थी उपस्थित रहे।

