Uncategorized

छठ पूजा:बदला हेमंत सरकार का फैसला, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कम संख्या में घाटों पर पूजा की दी इजाजत!

ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद

पाकुड़/रांची-घाटों पर छठ पूजा मनाने को लेकर हेमंत सरकार की गाइडलाइन में मंगलवार की शाम बदलाव कर दिया गया। इसकी घोषणा कर दी गई है। इसके तहत सरकार ने लोंगो को घाटों पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कम संख्या में उपस्थित होकर छठ पूजा करने की इजाजत दे दी है।
मंगलवार की देर शाम आये अपडेट के मुताबिक, राज्य की हेमंत सरकार ने छठ घाटों पर पूजा करने पर लगी रोक के आदेश को वापस ले लिया है। हालांकि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि छठ घाटों पर सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना के मद्देनजर सुरक्षा के नियमों का पालन करते हुए लोग कम संख्या में छठ घाटों पर जाकर पूजा कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों से अपील की है कि बेहतर यही होगा कि वे अधिक से अधिक संख्या में घरों में ही छठ करें। नदी, तालाबों के घाटों पर लोग कम संख्या में ही जाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
बता दें कि घाटों पर पूजा की पाबंदी के सरकार के दिशा निर्देश के बाद राज्य की राजनीति काफी गरमा गयी थी। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों में आरोप-प्रत्यारोप का बयान लगातार जारी रहा। इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा घाटों पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ छठ पूजा करने की इजाजत दिए जाने से छठव्रतियों को काफी राहत मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button