
राज्यपाल के भ्रमण की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 25 फरवरी को मऊगंज जिले के सलैया ग्राम का भ्रमण करेंगे। राज्यपाल के आगमन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कलेक्टर संजय कुमार जैन ने सलैया गांव पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आदि सेवा केन्द्र एवं अन्य स्थानों में पहुंचकर राज्यपाल जी की आगमन की व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।


