
पुणे में ‘कॉसप्ले 101’ कार्यशाला संपन्न
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:पुणे महाराष्ट्र
पुणे,: कॉमिक कॉन इंडिया द्वारा आयोजित हाल ही में संपन्न ‘कॉसप्ले 101’ कार्यशाला को पुणेकरों ने उत्स्फूर्त प्रतिसाद दिया। अशोक नगर के माऊजी द टाइम कैफे में प्रत्यक्ष सीखने के अनुभव के लिए शहर के पॉप-कल्चर प्रेमी एकत्र हुए थे. इस उपक्रम में 120 से अधिक क्रिएटर्स और फॅन्स ने भाग लिया. इस कार्यशाला से कॉसप्ले कौशल को और बेहतर बनाने में मदद मिली और पुणे में बढ़ते फॅन कल्चर के प्रति उत्साह को नई गति मिली. आगामी 21–22 मार्च 2026 को होने वाले पुणे कॉमिक कॉन के लिए इससे अनुकूल वातावरण तैयार हुआ. दो बार इंडियन चैंपियनशिप ऑफ कॉसप्ले के विजेता अक्षय चुरी, प्रसिद्ध कॉस्ट्यूम और प्रॉप मेकर समीर शेख और अनुभवी कॉसप्लेयर नविता ने कार्यशाला में सभी को मार्गदर्शन प्रदान किया.
