रीवा संभाग में 6 सितम्बर को शाम 6 बजे तक लगे 59384 टीके
रीवा (MP): रीवा संभाग के सभी जिलों में 6 सितम्बर को कोरोना वैक्सीन के टीके लगाये गये। निर्धारित टीकाकरण केन्द्रों में शाम 6 बजे तक कोरोना वैक्सीन की 59 हजार 384 डोज लगायी गर्इं। लगभग सभी केन्द्रों में टीकाकरण जारी था। संभाग के रीवा जिले में 24 हजार 588, सतना में 19 हजार 951, सीधी में 7 हजार 709 तथा सिंगरौली जिले में 7 हजार 136 व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन के टीके लगाये गये।

