इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

धर्मवीर प्रजापति की अध्यक्षता में जसवंतनगर (कैस्त) में जन चौपाल आयोजित

धर्मवीर प्रजापति की अध्यक्षता में जसवंतनगर (कैस्त) में जन चौपाल आयोजित

रिपोर्ट : विशाल समाचार

स्थान: इटावा उत्तर प्रदेश

इटावा  मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा उ0प्र0 श्री धर्मवीर प्रजापति प्रभारी मंत्री जी की अध्यक्षता में जन चौपाल का आयोजन जसवंतनगर, कैस्त में किया गया।

चौपाल में सभी विभागों द्वारा अपनी-अपनी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए, जिसका मा0 मंत्री जी द्वारा अवलोकन किया गया।

मा0 मंत्री जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्राम चौपाल का उद्देश्य सभी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाना है साथ ही उन्होंने कहा कि सभी आम-जन ग्राम चौपाल में जाकर अपनी समस्याओं के बारे में संबंधित अधिकारी को बताएं, जिससे समय पर उनकी समस्या का निस्तारण किया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को नौकरी नहीं मिल पाती है, ऐसे बच्चे सरकार द्वारा संचालित जिला उद्योग केन्द्र, कौशल विकास केन्द्र एवं ग्रामोद्योग केन्द्र आदि में जाकर वहां से अपने रुचि अनुसार क्षेत्र में ट्रेनिंग प्राप्त कर एक अच्छा रोजगार प्राप्त कर सकते हैं एवं दूसरों को भी रोजगार देने के लिए सक्षम बन सकते हैं।

चौपाल के अंत में मा0 मंत्री जी द्वारा एन0आर0एल0एम0 के अंतर्गत 03 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कृषि विभाग द्वारा टूल-किट वितरित की गई। मुख्यमंत्री आवास योजनान्तर्गत 05 लोगो को सम्मानित किया गया। कन्या सुमंगला योजनान्तर्गत 03 बालिकाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया

 

उक्त चौपाल के दौरान जिलाध्यक्ष बी0जे0पी0 अन्नू गुप्ता, जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, महामंत्री प्रशांत राव चौबे, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय धाकरे, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, ग्राम प्रधान कमला देवी, उप कृषि निदेशक आर0एन0 सिंह, उप जिलाधिकारी जसवंतनगर कुमार सत्यजीत, क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button