दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजनान्तर्गत 18-35 आयु वर्ग के अभ्यर्थियों को 03 माह का हेल्थकेयर सेक्टर में निःशुल्क प्रशिक्षण दिये जाने के सम्बन्ध में।
रिपोर्ट: विशाल समाचार
स्थान:इटावा उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजनान्तर्गत 18-35 आयु वर्ग के अभ्यर्थियों को 03 माह का हेल्थकेयर सेक्टर में निःशुल्क प्रशिक्षण दिये जाने के सम्बन्ध में।
इटावा- जिला समन्वयक, जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई द्वारा अवगत कराया गया है कि उ०प्र० कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजनान्तर्गत हेल्थकेयर सेक्टर में जनरल ड्यूटी असिसटेंट ट्रेनी कोर्स में 03 माह का निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। योजना का लाभ गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले ग्रामीण परिवारों के युवा एवं युवतियां उठा सकेंगे। निःशुल्क प्रशिक्षण के साथ ड्रेस, किताबें, आवास एवं भोजन की निःशुल्क व्यवस्था है। पात्र युवाओं की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच तथा न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट होनी चाहिए। उक्त प्रशिक्षण के लिये दिव्यांगजन एवं जीरो पॉवर्टी परिवारों के इच्छुक युवाओं को प्रथम वरीयता दी जायेगी। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरान्त युवाओं को नौकरी दिलायी जायेगी व स्वरोजगार से जोडा जायेगा। इच्छुक युवा उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के कार्यालय राजकीय आई०टी०आई० परिसर आई०टी०आई० चौराहा सैफई रोड, इटावा से सम्पर्क कर सकते हैं। जिला कार्यक्रम प्रबन्धक श्री अंकुल शुक्ला के मोबाइल नम्बर 7055236008 एवं केन्द्र प्रबन्धक के मोबाइल नम्बर 8533063925 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।



