मध्य प्रदेशप्रशासनरीवा

कलेक्टर ने लापरवाह आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया नोटिस

कलेक्टर ने लापरवाह आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया नोटिस

रिपोर्ट:  विशाल समाचार

स्थान:  मऊगंज मध्यप्रदेश

मऊगंज. कलेक्टर संजय कुमार जैन द्वारा महिला एवं बाल विकास परियोजना हनुमना क्रमांक 02 अंतर्गत विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन मे लापरवाह 41 आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता को पद से पृथक करने नोटिस दिया गया है।

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना,लाडली लक्ष्मी योजना,पोषण ट्रैकर ऐप में हितग्राहियों का पंजीयन,आभा आईडी,अपार आईडी,फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम से टेक होम राशन का वितरण,बच्चों को हॉट कुक मील नाश्ता भोजन एंट्री, कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन कर उनका पंजीयन एवं फॉलोअप के संबंध में न्यूनतम प्रगति रिपोर्ट पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। आंगनवाड़ी केन्द्र जत्था,बेल्हा कन्हैया , खोड़मानी 1 एवं 2, कोईडार, पटेहरा 5,गोईडार, पतेहरी, बन्ना जवाहर सिंह 1, देवरी, गाड़ा 234 – 1 एवं 2, पातीं नन्हकू सिंह, जड़कुड 1, लोढ़ी 1 एवं 3,कैलाशपुर 3, अगरही,दामोदर गढ़ 4, मूर्तिहा,पिपरौही, मझिगवां (प्रतापगंज),रघुनाथगढ़ 1, मिसिरगवा 2 एवं 3,खूंटा पईपखार, घोंघम, हाटा 4,पीतांबरगढ़, पिपरहा, पटेहरा क्रमांक 02,3 एवं 6,बिरादेई 3, बन्ना महात्मान, नाउंककला 2,कोन, भोडहा,नरसिंहपुर, चोरहा, जड़कुड़ क्रमांक 02 को नोटिस जारी किए गए है। समाधानकारक जवाब न पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही कर पद से पृथक किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button