इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

वामा सारथी होली मिलन समारोह–2026 में रंगों और सौहार्द की छटा

वामा सारथी होली मिलन समारोह–2026 में रंगों और सौहार्द की छटा

रिपोर्ट: विशाल समाचार

स्थान:इटावा, उत्तर प्रदेश

वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में रिजर्व पुलिस लाइन इटावा में होली मिलन समारोह–2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व वामा सारथी की अध्यक्षा श्रीमती रीना श्रीवास्तव (धर्मपत्नी श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसएसपी इटावा) ने किया।

समारोह उत्साह, उल्लास और रंगों की छटा से सराबोर रहा। कार्यक्रम में पुलिस परिवार के अधिकारीगण, रिक्रूट महिला आरक्षी, कर्मचारी एवं उनके परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए आपसी सौहार्द, एकता और भाईचारे का संदेश दिया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, पारंपरिक रंग-गुलाल और मधुर संगीत के बीच होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण और पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश भी दिया गया।

वामा सारथी होली मिलन समारोह केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि पुलिस परिवार के बीच आपसी संवाद, सहयोग और विश्वास को मजबूत करने का माध्यम बना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button