
ताड़ीवाला रोड पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 210 लोगों ने लिया लाभ
रिपोर्ट :विशाल समाचार
स्थान:पुणे महाराष्ट्र
पुणे। छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती एवं महिला दिवस के उपलक्ष्य में ताड़ीवाला रोड क्षेत्र में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर पंचशील सो फाउंडेशन, महाराष्ट्र शासन के परिवार नियोजन विभाग, ए.आर.डी. संस्था तथा पंचशील महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
शिविर में पुरुषों और महिलाओं की विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गई तथा लोगों को स्वास्थ्य और कैंसर संबंधी जागरूकता भी दी गई। इस दौरान एनीमिया, हीमोग्लोबिन की कमी, क्षय रोग (टीबी) की जांच के साथ एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध कराई गई। मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क वितरित की गईं।
इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ लगभग 210 लोगों ने उठाया। शिविर के सफल आयोजन में दीक्षा गायकवाड़, आशा कांबळे, शेजल जगताप, सविता मुलभारती, मीना शेंडगे, चंद्रकला गायकवाड़, नीलम गायकवाड़, अशा उनवणे तथा माधुरी जोगदंड का विशेष योगदान



