
शिवजयंती पर लालमहल में 101 हस्तियों को ‘शिवसन्मान पुरस्कार’
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान:पुणे महाराष्ट्र
पुणे:छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर रुग्ण हक्क परिषद की ओर से लालमहल में आयोजित समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 101 मान्यवरों को ‘शिवसन्मान पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व सहायक पुलिस आयुक्त भानुप्रताप बर्गे ने कहा कि रुग्ण हक्क परिषद का यह पुरस्कार समाजसेवा के लिए लोगों को प्रेरित करने वाला है।
कार्यक्रम में परिषद के संस्थापक अध्यक्ष उमेश चव्हाण, पूर्व विशेष पुलिस महानिरीक्षक चंद्रशेखर दैठणकर, सह्याद्री हॉस्पिटल के उपाध्यक्ष सचिन कुलकर्णी, बांधकाम व्यावसायिक भारत देसडला, डॉ. डी. वाय. पाटील हॉस्पिटल के मुख्य अधीक्षक डॉ. हनुमंत चव्हाण सहित कई मान्यवर उपस्थित रहे।
समारोह में उद्योग, सामाजिक, शिक्षा, पत्रकारिता, सांस्कृतिक, राजनीतिक, विधि और क्रीड़ा क्षेत्र में योगदान देने वाले लोगों का मानचिन्ह, पुस्तक, उपरणे और मानपत्र देकर सम्मान किया गया।
उमेश चव्हाण ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के न्याय और लोककल्याण के विचारों से प्रेरित होकर रुग्ण हक्क परिषद स्वास्थ्य क्षेत्र में आम लोगों को न्याय दिलाने के लिए काम कर रही है। समाज के लिए निस्वार्थ सेवा करने वालों को मंच देकर उनका सम्मान करना ही इस पुरस्कार का उद्देश्य है।
कार्यक्रम का आयोजन पुणे शहराध्यक्ष अपर्णा मारणे साठ्ये ने किया। संचालन अभिजित राजे ने किया और आभार प्रदर्शन डॉ. मंदार सावजी ने किया।


